सरसावा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद गांव खारीबांस में सन्नाटा पसरा है। परिजनों और ग्रामीणों में गहरा सदमा, मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सहारनपुर जनपद के सरसावा कस्बे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद मृतक अशोक कुमार के पैतृक गांव खारीबांस में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग सरसावा की ओर रवाना हो गए। दोपहर करीब 12 बजे तक गांव की गलियां सूनी पड़ी रहीं।
विज्ञापन
2 of 5
5 लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
शवों को देखकर गहराया शक
पोस्टमार्टम के लिए शवों के भेजे जाने के बाद मृतका अंजिता के भाई राहुल, निवासी गांव नंदगढ़ (हरियाणा), खारीबांस पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह इस घटना से बेहद सदमे में हैं। राहुल के अनुसार शवों की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि गोली मारने से पहले परिवार के सदस्यों को नींद या नशीली गोलियां दी गई हों।
विज्ञापन
3 of 5
5 लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी दी जा चुकी थीं नींद की गोलियां
राहुल ने यह भी बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी अशोक ने परिवार के लोगों को नींद की गोलियां दे दी थीं, लेकिन उस समय समय रहते मामला सामने आ जाने से सभी की जान बच गई थी।
4 of 5
पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मानसिक तनाव में था अशोक
पड़ोसी जितेंद्र राठौर ने बताया कि अशोक पिछले डेढ़-दो वर्षों से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। बताया गया कि उसका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था।
पिता की मौत भी रही संदिग्ध
ग्रामीणों के अनुसार करीब साढ़े तीन वर्ष पहले अशोक कुमार के पिता सुरेंद्र सिंह की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद अशोक को मृतक आश्रित कोटे में संग्रह अमीन की नौकरी मिली थी।