Five Death In Saharanpur: सहारनपुर में संग्रह अमीन अशोक राठी द्वारा बहनों को व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भेजने के बाद परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
सहारनपुर जनपद के सरसावा में सामने आए दिल दहला देने वाले मामले में संग्रह अमीन अशोक राठी ने एक ही झटके में कमरे के भीतर अपना पूरा परिवार उजाड़ दिया। कोशिक विहार कॉलोनी में अशोक किराए के मकान में रह रहा था। सुबह जब पांच मौतों की जानकारी लोगों को हुई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक एक कर पांच शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए तो क्षेत्रीय लोगों का कलेजा मुहं को आ गया। हर किसी का बस एक ही सवाल था कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि जिससे अशोक पार नहीं पा सका और परिवार को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
जांच पड़ताल में सामने आया कि अशोक की एक बहन भी अपने परिवार के साथ कौशिक विहार कॉलोनी में ही रहती है। उसने सुबह उठकर भाई द्वारा भेजा गया ऑडियो सुना तो तुरंत कॉल किया। लेकिन कॉल पिक नहीं हुआ। वह बेटे को लेकर भाई के घर पहुंची लेकिन वहां सन्नाटा पसरा था। पड़ोस से सीढ़ी मांगी और घर में पहुंचकर देखा तो कमरे में पांच लाशें लहूलुहान पड़ीं थीं। अंदर का मंजर देख बहन के पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
3 of 6
पांच लोगों की मौत, मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल सोमवार रात व्हाट्सएप के जरिए अपनी बहनों पिंकेश और मोना को एक ऑडियो मैसेज भेजा था। करीब 1 मिनट 18 सेकेंड के इस संदेश में अशोक बार-बार माफी मांगते हुए किसी बड़ी मजबूरी का जिक्र करता सुनाई दे रहा है, हालांकि उस मजबूरी का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
4 of 6
पांच लोगों की मौत, मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
एक ही झटके में उजड़ गया पूरा परिवार
ऑडियो मैसेज भेजने के कुछ समय बाद ही अशोक राठी, उसकी पत्नी, मां और दो बच्चों के गोली लगे शव घर में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
5 of 6
पांच लोगों की मौत, विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या मानकर कर रही जांच
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अशोक राठी ने पहले अपने परिवार के सदस्यों की हत्या की और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
पांच लोगों की मौत, मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
आखिर क्या मजबूरी थी, अब भी सवाल?
पुलिस के अनुसार ऑडियो मैसेज में अशोक ने किसी गंभीर समस्या का उल्लेख किया है, लेकिन वह समस्या क्या थी, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।