फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी नजर : सब्बरवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस सक्रिय रहे। खासकर मतदान वाले दिन चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में पुलिस लाइन सभागार में एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संवदेन शील इलाकों को चिंहित करें और वहां पर मतदान वाले दिन अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाए। इसके अलावा सक्रिय अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करें। गैंगेस्टर और झगड़ालु प्रवृत्ति के लोगों को मुचलकों में पाबंद करें। चुनाव में कहीं पर भी शराब का इस्तेमाल न हो पाए। जेल से छूटकर आए अपराधियों पर भी खास नजर रखी जाएगी। प्रत्याशियों के व्हाटस एप ग्रुपों पर भी नजर रखें। इसके साथ ही डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने पिछले दिनों अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि शराब और मादक पदार्थों, अवैध शस्त्र रखने वालों व वारंटी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा, सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें