फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को दीवाना बना गई कायनात

Sun, 30 Aug 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को ही रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्म फरार शहर के दर्शकों के लिए उस समय खास बन गई, जब फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा शनिवार को फिल्म शुरू होने से कुछ ही समय पहले सिनेमा हॉल में जा पहुंची।
विज्ञापन


कायनात को अपने बीच देख उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान फैंस ने कायनात के साथ फोटो खिंचवाए और ऑटोग्राफ भी लिए।


उद्यमी मदनलाल अरोड़ा की बेटी कायनात बॉलीवुड में शानदार पारी खेल रही है। हिंदी के साथ ही वह साउथ की फिल्मों में भी बेहतरीन काम कर चुकी है। पिछली फिल्म ग्रैंड मस्ती सुपर हिट रही थी। शुक्रवार के रिलीज हुई फरार फिल्म में वह सिप्पी ग्रेवाल के साथ मुख्य भूमिका में हैं।


शनिवार को फिल्म का दोपहर 12 बजे का शो देखने के लिए घंटाघर स्थित एक सिनेमाघर में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी थी। फिल्म शुरू होने से कुछ ही देर पहले कायनात अपने परिजनों के साथ सिनेमाघर में पहुंची, जिसे देख उसके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई। कायनात को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन



 कायनात ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। उसने उनके साथ फोटो खिंचवाए और ऑटोग्राफ भी दिए। कई ने कायनात के साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद कायनात ने दर्शकों के बीच बैठकर अपनी फिल्म का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें