फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कत्थक नृत्यांगना के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले

Thu, 10 Jul 2025 03:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गोविंद नगर में कत्थक नृत्यांगना रंजना नैब के घर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। वारदात CCTV में कैद हुई है, पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में कत्थक नृत्यांगना रंजना नैब के घर से चोरों लाखों की चोरी कर ली है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कत्थक नृत्यांगना व वैष्णवी नृत्यालय की संयोजिका रंजना नैब का मकान मोहल्ला गोविंद नगर में है। बुधवार देर रात चोर घर में घुसे। इसके बाद घर खंगाला। परिजनों को घटना का पता सुबह जाकर चला। 

सीसीटीवी चेक किए तो उसमें चोर चोरी करते नजर आ रहे हैं। परिजनों ने बताया कि चोर घर से लगभग छह किलो चांदी, सोने की ज्वैलरी व नकदी ले गए। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें