फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ: त्योहार पर चमका कपड़ा और ज्वेलरी कारोबार

विज्ञापन
- कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पराली जलाने के आरोप में पकड़े आरोपी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ को लेकर बाजार भी गुलजार हो गया। महिलाओं ने त्योहार को लेकर जमकर खरीदारी की। खासकर ज्वेलरी और कपड़ों के कारोबार में उछाल आया है। सुहागिनों ने सजने के लिए सुंदर परिधान और ज्वेलरी की खरीद की। इससे बाजार में खासी चहल पहल बनी रही। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी बाजार में कुछ दुकानें खुली रहीं, इन पर महिलाएं त्योहार से संबंधित सामान की खरीदारी करती नजर आईं।
विज्ञापन

ज्वेलरी का छह करोड़ से ज्यादा का कारोबार
सुहागिनों ने त्योहार पर ज्वेलरी खरीदने में मंगलसूत्र, टॉप्स और सोने की चूड़ियों को प्राथमिकता दी। कोर्ट रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम के संचालक गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि कारोबार अच्छा रहा है। दो दिन में हुए कारोबार ने अच्छा संकेत दिया है, इससे दीपावली पर भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
अपेक्षा से अधिक रहा कपड़ा कारोबार
शहर के रायवाला बाजार में कपड़ों की जमकर खरीदारी हुई। यहां से सहारनपुर जिले के अलावा हरियाणा के यमुनानगर और अंबाला तक के ग्राहकों ने खरीदारी की। कारोबारी बोबी ने कहा कोरोना काल में हर त्योहार पर कारोबार प्रभावित रहा था, लेकिन करवाचौथ पर अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

- उपहार देने को खरीदी कार
करवा चौथ पर किसी ने पत्नी को कार गिफ्ट की तो किसी ने स्कूटर खरीदकर दिया है। दिल्ली रोड निवासी बिजेंद्र राजपूत ने होंडा अमेज कार करवाचौथ पर पत्नी को उपहार में देने को खरीदी। वहीं, जवाहर पार्क निवासी नरेंद्र कुमार गर्ग ने पत्नी को गिफ्ट में नया स्कूटर खरीदवाया। चर्च कंपाउंड निवासी आरपी त्यागी ने अपनी पत्नी प्रीति को स्कूटर खरीदकर दिया। दिल्ली रोड पर वाहन एजेंसी स्वामी निपुण जैन ने बताया करवाचौथ पर वाहनों की बिक्री अच्छी रही।
मेहंदी लगवाने को लगी रही भीड़
सहारनपुर। करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने को भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। शहर में कोर्ट रोड और नेहरू मार्केट के अलावा आवास विकास, मिशन कंपाउंड, चर्च कंपाउंड, चंद्रनगर, न्यू आवास विकास सहित विभिन्न कॉलोनियों में टेंट लगाए, इनमें मेहंदी लगाने वाले एक्सपर्ट पहुंचे। कोर्ट रोड पर तो रात में भी महिलाएं मेहंदी लगवाती नजर आईं। वहीं, ब्यूटी पॉर्लरों पर भी मंगलवार को दिनभर महिलाएं मेकअप कराने को पहुंचती रहीं।
जेल में भी व्रत रखेंगी 27 सुहागिनें
सहारनपुर। जिला जेल में भी सुहागिन करवाचौथ का व्रत रखेंगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विरेशराज शर्मा ने बताया जेल में वर्तमान समय में 33 हिंदू महिला बंदी हैं, इनमें से 27 ने करवाचौथ का व्रत रखने के बारे में बताया है। इनमें सात महिलाएं के पति भी जेल में हैं। महिलाओं को जेल में व्रत के खाने की व्यवस्था होगी। महिलाओं को चांद देखने की अनुमति रहेगी। जिनके पति अपने घर में हैं, उनको फोन से बात कराने की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

- यातायात माह के तहत जागरुकता पैम्फलेट वितरित कराते पुलिस अधिकारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें