फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी इकबाल और उनके परिवार के पांच शस्त्र लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हाजी इकबाल और उनके परिवार के पांच शस्त्र लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

सहारनपुर। बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के परिवार को एक और झटका लगा है। हाजी इकबाल और बसपा एमएलसी महमूद अली सहित परिवार के पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर मंडलायुक्त संजय कुमार ने निर्णय सुनाया। उन्होंने लाइसेंस निरस्त करने संबंधी जिलाधिकारी के आदेश को सही ठहराया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सहारनपुर ने 13 दिसंबर 2019 को मोहम्मद इकबाल निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर, महमूद अली, मोहम्मद जावेद, फरमीदा बेगम पत्नी मोहम्मद इकबाल तथा शमीम राणा पत्नी महमूद अली के विरुद्ध थाना सदर बाजार तथा थाना मिर्जापुर में आपराधिक मामले दर्ज होने के आधार पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया था। इसके खिलाफ विपक्षी लाइसेंसधारकों की तरफ से मंडलायुक्त के न्यायालय में अपील दायर की गई थी। मंडलायुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि मोहम्मद इकबाल, महमूद अली, मोहम्मद जावेद, फरमीदा बेगम, शमीम राणा के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने संबंधी जिलाधिकारी का आदेश सही है। इस प्रकरण में सभी पक्षों को सुना गया, उसके बाद फैसला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें