फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जूडो में कार्तिक, आरव, शिवम, कृष्णा, लविश और आदित्य जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
सी
विज्ञापन

सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्षय में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शनिवार को डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में कराई गई। प्रतियोगिता के अलग-अलग भार वर्ग में आरव सैनी, शिवम, कृष्णा, लविश, आदित्य, कार्तिक, शाश्वत, हिमांशु, आर्यन और हर्षित विजेता रहे। प्रतियोगिता में जिले भर के 75 बालकों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना द्वारा किया गया। विभिन्न भार वर्गाें के बीच हुए मुकाबले रोचक रहे।
विज्ञापन

समापन पर अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता द्वारा विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायकों में नौशाद सैफी, कमलकांत पंवार, अमन झा, दानिश असद, सुमन कश्यप, रिदम गुप्ता, माधव गुप्ता शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान शिवनंदन, रविकांत धीमान, लाल धर्मेंद्र प्रताप, देवेंद्र सिंह, गौरव वर्मा, अमरकांत शर्मा, हिमांशु सैनी, महेंद्र सैनी, अनीता देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का परिणाम
भार वर्ग-पहला-दूसरा-संयुक्त रूप से तीसरा
35 किलोग्राम-आरव सैनी-आरव सरोहा-अल्तमश/तन्मय सिंघल
40 किलोग्राम-शिवमरचित वर्माअमन साहु/चिराग उपाध्याय
45 किलोग्राम-कृष्णा झाहम्माद रहमानआर्यन सिंघल/राघव सैनी
50 किलोग्राम-लविश धीमान-अर्णव जैन-कृष्ण सैनी/रुद्र शर्मा
55 किलोग्राम-कार्तिक सैनीअतिशम जैन-नमन गुप्ता/राघव सचदेवा
60 किलोग्राम-आदित्य कौशिकअभय कौशिकलक्ष्य बंसल/देव
66 किलोग्राम-शाश्वत सिंह-अभय प्रतापसक्षम खेड़ा/माणिक त्यागी
73 किलोग्राम-हिमांशु कुमारध्रुव चौहान-संभव जैन/उमंग वालिया
81 किलोग्राम-आर्यन कुमारनिखिल चौधरी-आर्यन सिंह/प्रणव प्रजापति
81 किलोग्राम-हर्षित धीमान-यश नामदेव-कनिष कुमार/अंशुल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें