फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शहर से बाहर होगा कमेला, विरोध में पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जल और वायु प्रदूषण फैलाने के चलते एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने नगर निगम सहारनपुर के अधीन संचालित कमेले को शहर से बाहर करने के आदेश दिए हैं। कमेले पर मानक पूरा नहीं करने के आरोप कई बार लग चुके हैं, जिस कारण वह आठ माह से बंद भी है। उधर, एनजीटी के आदेशों के बाद स्थानीय पार्षदों ने विरोध जताया है। कहना है कि कमेला यहीं पर चलना चाहिए।
दरअसल, महानगर के दक्षिण क्षेत्र में संचालित कमेले का संचालन नगर निगम कराता है। कमेला महानगर की जनता की मीट की पूर्ति करने के लिए बना है।
नगर निगम इसके टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ठेका छोड़ता है, लेकिन कमेले के संचालन में मानकों की अनदेखी के आरोप लगातार लगते रहे हैं। इसी के चलते कमेला कई बार बंद हुआ और खुलता रहा है। जल और वायु प्रदूषण की वजह से करीब आठ माह से कमेला बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में एनजीटी की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि कमेले को स्मार्ट सिटी से बाहर किया जाए। हालांकि इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन जल्द से जल्द कमेला महानगर के बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें