फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े मकान के ताले तोड़ जेवर और तांबे का सामान चोरी

विज्ञापन
नानौता में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। हिमाचल प्रदेश में काम करने गए दो सगे भाइयों के बंद पड़े मकान में रविवार रात चोरों ने कमरों के अलमारी के ताले तोड़कर 11 तोले सोने व 36 तोले चांदी के आभूषण सहित साढ़े चार क्विंटल तांबा चोरी कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

मोहल्ला अफगान स्थित पीठ चौक निवासी दिलनवाज कुरैशी व शाहनवाज कुरैशी पुत्रगण निसार कुरैशी हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में फेरी का काम करते हैं। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे दिलनवाज के बड़े भाई इसरार कुरैशी के बच्चे उनके मकान में खेलने के लिए गए। बच्चों ने बाहरी दरवाजे का ताला खोलकर देखा तो दोनों के कमरों के ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद बच्चों ने अपनी दादी रशीदा कुरैशी को बताया तो वह घर पहुंची। वहां अलमारियों के ताले टूटे हुए पड़े थे। सामान सामान बिखरा हुआ था।
इसके बाद रशीदा कुरैशी द्वारा अपने बेटों को घटना की जानकारी दी। इसरार कुरैशी ने मकान में चोरी की घटना की जानकारी डायल 112 को दी। रशीदा कुरैशी ने बताया कि दिलनवाज व शाहनवाज मकान के नीचे हिस्से तथा जावेद मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है। इसरार ने बताया कि उनके भाइयों ने फोन पर बताया कि चोरी में दिलनवाज के घर से छह तोला सोने व 24 तोला चांदी के आभूषण तथा शाहनवाज के घर से पांच तोला सोने व 12 तोले चांदी के आभूषण गए हैं। साथ ही चोर साढ़े चार क्विंटल तांबा भी चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें