फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन को अलग कराने की मांग को लेकर जेई का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो(सहारनपुर)। कस्बे की विद्युत लाइन न होने के चलते हो रही बिजली किल्लत से परेशान भाजपाइयों ने बिजलीघर पर पहुंच कर अवर अभियंता का घेराव किया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक के हस्तक्षेप के बाद ही लोग शांत होकर वापस घरों को लौट गये। बता दें कि तीतरों कस्बे की लाइन को विद्युत विभाग ने सालियर, पूजना, आसफगढ, पापडी, जमालपुर के गावों की विद्युत लाइन से सम्बद्व कर दिया है। लोड बढ़ने के बाद बिजली बार-बार ट्रिप हो रही है। गर्मी से कस्बे के लोग व बच्चे परेशान हैं। विद्युत सप्लाई गड़बड़ा जाने से नगर के लोगों को पेयजल के लिए भी तरसना पड़ रहा है। घरों के विद्युत उपकरण शो पीस बन कर रह गये हैं। चौ कुलबीर सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों लोग बिजलीघर पहुंचे और वहा तैनात अंवर अभियंता से कस्बे की विद्युत को अलग करने की मांग करते हुए कहा कि पिछले कई माह से कस्बे को गावों से जोड़ने से यहां की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे कस्बे में मुश्किल से चार से पांच घंटे ही विद्युत सप्लाई आ रही है जबकि प्रदेश सरकार ने कस्बे व गावों को 18 घंटें व खेतों के लिए 10 घंटे सप्लाई के निर्देश दिये हैं। लोगों का कहना है कि कस्बे की विद्युत लाइन अलग कर आपूर्ति का समाधान किया जाये।
विज्ञापन

-जेई बोले: अधिकार क्षेत्र में नहीं मामला
अंवर अभियन्ता बबलू कुमार ने लोगों को बताया कि फिलहाल कस्बे की विद्युत लाइन को सालियर व पूजना के साथ कनेक्ट किया हुआ है। कस्बे के लिए अलग से लाइन बनाने का कार्य उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है तथा फीडर बनाने के लिए उच्चाधिकरियों से अनुमति लेनी होगी। जेई के द्वारा असमर्थता जताने पर लोगों ने उनका घेराव कर हंगामा कर दिया।
-विधायक ने शांत करवाए लोग
भाजपा के गंगोह विधायक चौ कीरत सिंह ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया तथा उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह ने बताया कि उन्हें एक ही लाइन से कस्बे को सप्लाई किये जाने की जानकारी नहीं है अवर अभियंता से बात कर लोगों की समस्या का समाधान कराया जायेगा। नेपाल सिंह, मोहकम खां,गांधी सिंह, देवराज, धर्मवीर सिंह सभासद, सुशील कुमार, जनक सिंह, रेशो, योगेन्द्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें