फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही जाम की जद में आया शहर

Wed, 07 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में साप्ताहिक बंदी की वजह से मंगलवार दोपहर तक यातायात सामान्य रूप से चल रहा था, मगर शाम होते ही शहर में फिर जाम लग गया। खरीदारी के लिए बाजार में निकले लोग जाम में फंसे रहे। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल पुल पर मरम्मत का काम होने की वजह से पुल के ऊपर से आवाजाही बंद है। ऐसे में शहर का आधा ट्रैफिक कोर्ट रोड पुल और बाकी खलासी लाइन और मानकमऊ से होते हुए मेला गुघाल पुल से होकर निकल रहा है।

मंगलवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से दोपहर तक यातायात सामान्य तरीके से चल रहा था, मगर शाम चार बजे के बाद लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई।

इसकी वजह से कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी से कोर्ट रोड पुल तक जाम लग गया। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों की वजह से भी समस्या बन रही है। 

उधर, खलासी लाइन में सड़क पर सब्जी और अन्य चीजों का बाजार सजने की वजह से शाम के समय जाम रहा। यह स्थिति तब है जब यातायात विभाग ने करीब 300 बसों को शहर से बाहर किया हुआ है। साथ ही बाहर से जनपद में एंट्री करने वाले भारी वाहनों को भी शहर के बाहर से ही निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता केके त्यागी ने बताया कि कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोशिश यही है कि काम को जितना जल्द हो सके निपटा लिया जाए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें