फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेसीबी लगा गांगरो नदी के बहाव को किया पूर्ववत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुछ लोगों ने अवरोध खडे़ कर बदल दिया था नदी का रुख
विज्ञापन

- हजारों बीघा जमीन में बन गई थी दलदल, फसलें हो गई थी खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना। गांव नथमलपुर के पास से बहने वाली गांंगरो नदी का रुख बदल कर कुछ लोगों ने दूसरी तरफ कर दिया था। इस कारण सैकड़ों बीघा जमीन में पानी भरकर दलदल बन गई थी। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ पहुंच कर नदी के बहाव को पहले की तरह कर दिया।
मंगलवार को तहसीलदार सदर के नेतृत्व में राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम गांव नथमलपुर में गांंगरों नदी के उस स्थान पर पहुंची जहां पर गांव के ही कुछ लोगों ने नदी का रुख बदल कर दूसरे किसानों की तरफ कर दिया था। नदी का रुख बदलने से गांव की करीब तीन हजार बीघा जमीन में पानी भर गया था। जमीन में पानी भरने से खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई थी तथा खेत दलदल में तब्दील हो गए थे। किसानों द्वारा जिला प्रशासन को शिकायत किए जाने के बाद जिले के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया था तथा शीघ्र ही समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया था। जिला प्रशासन ने मंगलवार को मौके पर तीन जेसीबी मशीन बुलाकर नदी में खड़े किए गए अवरोधों को हटा दिया गया। इसके साथ ही कट्टों में मिट्टी भरकर नदी के बहाव को सीधा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण नदी के स्वरूप को सही किए जाने से काफी खुश नजर आए। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान राकेश सैनी, नुसरत, कंवरपाल, पील चंद, महसूब, रियासत, सोनू, लहरीसिंह, कुर्बान, मोबिन आदि ने बताया कि नदी का रुख सीधा हो जाने से उनकी फसलें बर्बाद होने से बच जाएंगी तथा खादर क्षेत्र में दलदल होने का खतरा भी कम हो जाएगा। तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक योगेंद्र शर्मा, लेखपाल अमित कौशिक, चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें