फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता रोड बनेगी फोरलेन, तैयार हो रहा प्रस्ताव

विज्ञापन
- सहारनपुर से पुंवारका जाने वाला जनता रोड - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय, पुंवारका पहुंचने का रास्ता सुगम होने जा रहा है, क्योंकि जनता रोड का चौड़ीकरण कराया जाएगा। फिलहाल यह करीब नौ मीटर चौड़ाई की सड़क है, जिसे फोरलेन बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जनता रोड सहारनपुर से पुंवारका होते कलसिया तक जाता है। वहां से छुटमलपुर, बेहट के साथ ही विकासनगर और मसूरी के लिए रास्ता निकलता है। अभी तक जनता रोड की चौड़ाई कम है, जबकि वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। पुंवारका में राज्य विवि का निर्माण होने पर वाहनों की आवाजाही और बढ़ जाएगी, क्योंकि सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली जिले के भी छात्र छात्राओं को शिक्षण कार्य के संबंध में राज्य विवि आने की जरूरत रहेगी। इस लिहाज से कम चौड़ाई वाला जनता रोड पर आने वाले समय में परेशानी पैदा हो सकती हैं। उसी के चलते जनता रोड के चौड़ीकरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मालूम चला है कि जनता रोड को सहारनपुर में राकेश केमिकल से करीब 22 किलोमीटर तक फोरलेन किया जाना है, जो कलसिया तक पहुंचेगा।
यह भी होगा फायदा
जिन लोगों को देहरादून और मसूरी जाना होता है, वह इसी नये फोरलेन का प्रयोग कर सकेंगे, जिससे दिल्ली देहरादून हाईवे पर भी वाहनों का दबाव कम होगा और ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा प्राचीन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर जाने वालों को भी यह रास्ता सुगम होगा, क्योंकि अभी तक सहारनपुर से चकराता मार्ग के जरिये कलसिया, बेहट होकर निकला जाता है। चकराता रोड की चौड़ाई भी उतनी नहीं है और वाहनों की अधिकता रहती है। ऐसे में जनता रोड अच्छा विकल्प बनेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर से पुंवारका और कलसिया तक मार्ग का चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अभी वाहनों की आवाजाही की स्थिति देखी जा रही है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर भिजवाया जाएगा। शासन से मंजूरी होने पर इस पर कार्य शुरू होगा। - सनत गुप्त ऋषि, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें