फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को मदद भेजेगा जामिया रहमत

Fri, 05 Sep 2025 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम/खेड़ा अफगान। गांव घघरौली स्थित मदरसा जामिया रहमत (अरबिक कॉलेज) में जिम्मेदार लोगों की बैठक में पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


मदरसे के प्रबंधक मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी ने कहा कि इस्लाम का स्पष्ट संदेश है, कि जब भी इंसानियत मुसीबत में हो या कोई इंसान भूखा व परेशान नजर आए हमें मदद और सेवा के लिए तुरंत खड़ा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद भेजी जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य रामकिशन चौधरी उर्फ रामू ने कहा कि क्षेत्र से पीड़ितों की मदद के लिए उम्मीद से ज्यादा मदद की जाएगी। इसके बाद जिम्मेदार लोगों की कमेटियां बनाई गई जो दो दिनों में राहत सामग्री मदरसे में पहुंचाएगी। बैठक में चौधरी हाशिम, चौधरी यूनुस, अब्दुल वाजिद, असलम प्रधान, हाजी सलमान, मौलाना मुख्तार मजाहिरी, सफदर चेयरमैन आदि रहे।
विज्ञापन

खेड़ा अफगान के फंदपुरी क्षेत्र के गांव जगेता नजीब के ग्रामीणों ने अपने स्तर से कपड़े, राशन, दवाइयां और पीने के पानी की बोतलें जुटाईं। कई किसानों ने अनाज की बोरियां दान की। इसके बाद अस्तित्व टाइम्स संगठन के माध्यम से 500 पैकेट राहत सामग्री रविवार को पंजाब भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें