फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में थाईलैंड के जमातियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में थाईलैंड के जमातियों से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

सहारनपुर। थाईलैंड दूूतावास की मिनिस्टर काउंसलर सुपात्रा क्योकलैंग के साथ एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला कारागार पहुंचा। यहां उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा से मुलाकात कर थाईलैंड के चार जमातियों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्हें फल सहित अन्य सामग्री का वितरण किया।
दूूतावास से पहुंची सुपात्रा के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता जानिसार, काजी शयान मसूद के अलावा कुछ अन्य लोग यहां जेल में बंद थाईलैंड के जमातियों से मिले। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि यहां चार बंदी थाईलैंड से हैं। इससे पहले किर्गिस्तान के राजदूत से प्रतिनिधिमंडल ने यहां पहुंचकर जमातियों के बारे में जानकारी ली थी। इसके साथ ही भरोसा दिलाया केंद्र सरकार से संपर्क कर जल्द ही उनकी रिहाई कराई जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल ने जेल में पहुंचने के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान मसूद से भी मुलाकात की। उन्होंने जमातियों के अलावा प्रवासी मजदूरों की स्थिति पर कुछ देर तक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बाद चलाए सर्च अभियान में किर्गिस्तान, इंडोनेशिया, थाईलैंड सहित अन्य देशों के 57 विदेशी जमातियों को लॉकडाउन और वीजा नियमों के दुरुपयोग के आरोप में नामजद किया था। इसके बाद से वे जेल में हैं। अन्य कुछ भारतीय जमातियों को जमानत पर भी छोड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें