गंगोह। विधानसभा क्षेत्र के गांव बीनपुर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का तोहफा मिला है। सांसद एवं विधायक द्वारा रविवार को विधिवत भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत दस करोड़ रुपये की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण होगा। इसका विधिविधान से सांसद प्रदीप चौधरी व विधायक किरत सिंह ने भूमि पूजन कराकर संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य सुशील कम्हेड़ा, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, ईश्वर गोयल, शीशपाल सिंह, जितेंद्र जागलान, राकेश आर्य, सत्यपाल रादौर, जसवंत कश्यप, विकास चौधरी, श्याम सिंह पंवार, ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम सैनी, नवीन सैनी, मुकेश राणा आदि रहे। इससे पूर्व मंच पर पहुंचने पर सांसद व विधायक का जोरदार स्वागत किया। यहां प्रधान हरेंद्र सिंह ने आगन्तुकों का आभार जताया। संवाद