फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में डिवाइडर पार करते हुए स्विफ्ट से टकराई स्कॉर्पियो, आईटीबीपी के डीआईजी और उनके चालक की मौत

Mon, 17 Aug 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: आईटीबीपी के डीआईजी परमिंदर सिंह की स्कॉर्पियो कार डिवाइडर पर करते हुए स्विफ्ट कार से टकरा गई। डीआईजी और उनके चालक रवि शंकर की मौत हो गई। देहरादून-पंचकूला हाईवे पर यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
1 of 6
डीआईजी परमिंदर सिंह का फाइल फोटो। थाने में उनकी पत्नी व दोनों बेटे।   - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईटीबीपी के डीआईजी की स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से जा टकराई। हादसे में स्कॉर्पियो कार सवार कश्मीर के श्रीनगर में तैनात डीआईजी परमिंदर सिंह (55) और उनके चालक रवि शंकर (35) की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
 
विज्ञापन

2 of 6
अस्पताल में भर्ती घायल गनर। - फोटो : अमर उजाला
अंबाला के जग्गी कॉलोनी निवासी परमिंदर सिंह देहरादून के मसूरी स्थित आइटीबीपी सेंटर से ट्रेनिंग में हिस्सा लेकर शनिवार को सरकारी गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ पटियाला के राजपुरा निवासी उनका गनर जयराम भी था। गाड़ी नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी रवि शंकर (35) चला रहे थे। सुबह जब वह हाईवे स्थित झबीरन कट के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी नियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए यमुनानगर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार पर जा गिरी।
 
विज्ञापन

3 of 6
थाने में डीआईजी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में गनर जयराम तथा दूसरी कार सवार करनाल निवासी गुरनाम, देवेंद्र कौर और गुरनेत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। उनके द्वारा ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार शुरू किया। 

4 of 6
डीआईजी की गमजदा पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही डीआईजी की पत्नी सरबजीत कौर तथा दोनों बेटे एकजोत सिंह और प्रभसिमरन सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डीआईजी परविंदर सिंह मूल रूप से रोपड़ जिले के श्रीआनंदपुर साहिब निवासी थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ लेकर चले गए।
 
विज्ञापन

5 of 6
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
महिला की भी हालत गंभीर
स्विफ्ट कार सवार तीन लोगों में एक महिला भी शामिल थी। तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिला की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। तीनों करनाल जिले के रहने वाले हैं। इनके परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीआईजी का बेटा। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले एसपी
आईटीबीपी के डीआईजी की गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक अन्य कार से टकराई है। गाड़ी किन परिस्थितियों में असंतुलित हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो।
- शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी यातायात

ये भी देखें...
Meerut: सोशल मीडिया पर महिला दरोगा ने बनाया चैनल, आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर किया निलंबित


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें