फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इकबाल उर्फ बाला का सहयोगी गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर(सहारनपुर)। थाना पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के करीबी अश्वनी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अश्वनी की तरफ से वादी को धमकाकर हाजी इकबाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

सीओ बेहट एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को गांव शफीपुर निवासी मेघराज ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव मायापुर रूपपुर निवासी अश्वनी और उसके साथी उस पर हाजी इकबाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मेघराज का आरोप है कि अश्वनी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने मुकदमे वापस नहीं लिए तो उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही झूठे मुकदमे में फंसा कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मिर्जापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार की सुबह अश्वनी को दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें