फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिलिंडर के दाम बढ़ने से महंगी होगी खाने की थाली

Sat, 02 May 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रमिक दिवस पर व्यावसायिक सिलिंडर के दाम केंद्र सरकार ने 993 रुपये बढ़ा दिए हैं। इससे सिलिंडर के दाम बढ़कर करीब 3200 रुपये तक पहुंच गए हैं। दाम बढ़ने का सबसे अधिक असर खाने पीने के सामानों पर पड़ेगा। इससे खाने की थाली और भी महंगी होगी।
विज्ञापन

पश्चिमी एशिया में जारी तनाव का सबसे अधिक असर गैस के दामों पर बढ़ रहा है। इस वर्ष की शुरुआत से अभी तक करीब 1500 रुपये व्यावसायिक सिलिंडर पर बढ़ चुके हैं। इसका सबसे अधिक असर खाने पीने के व्यवसाय पर पड़ रहा है। पिछले ही दिनों गैस सिलिंडर न मिलने और दाम बढ़ने के चलते होटल से लेकर स्ट्रीट फूट वेंडर्स ने खाने पीने के दामों में बढ़ोतरी की थी। ढाबा संचालकों ने भी खाने की सामान्य थाली करीब 20 से 30 रुपये तक महंगी कर दी थी। अब जब सरकार की ओर से सिलिंडर के दामों में एकदम से इतनी बड़ी बढ़ोतरी की है तो इसका असर पड़ना तय है। सरकार ने 19 किलो के साथ पांच किलो के व्यावसायिक सिलिंडर के दाम भी करीब 261 रुपये बढ़ाए हैं। एक तो वैसे ही कारोबारियों को सिलिंडर आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं। ऊपर से दाम बढ़ने से बाहर खाना पीना महंगा होगा।


- बोले कारोबारी

- व्यवसायी प्रतीक अरोड़ा ने बताया कि पहले ही गैस के दाम इतने बढ़े हुए हैं। इससे खाद्य वस्तुएं के दाम भी दस से 20 फीसदी बढ़ाने पड़े हैं। अब सिलिंडर के दाम में इतनी वृद्धि से हालात और भी खराब हो जाएंगे। कारोबार पहले ही महंगाई से काफी प्रभावित है।
विज्ञापन


- व्यवसायी सूरज सचदेवा ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने का असर सीधा खाने की थाली पर पड़ेगा। पहले ही अन्य चीजों के दाम महंगे होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दाम बढ़ने से एक और झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें