फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच शुरू, 12 विद्यालयों में मिला घटिया फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। न्याय पंचायत संसाधन केंद्र (एनपीआरसी) वाले विद्यालयों में फर्नीचर खरीद में घोटाले के आरोपों को लेकर जांच शुरू हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक ने बुधवार को विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया, जिसमें फर्नीचर घटिया और शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इन विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों से फर्नीचर खरीद से संबंधित पत्रावली और अभिलेख तलब किए हैं। यदि अभिलेख पेश नहीं किए जाते हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामपाल सिंह पुंडीर और जिला मंत्री पंकज त्यागी ने पिछले दिनों यह आरोप लगाया था कि एनपीआरसी स्तर के विद्यालयों में फर्नीचर खरीद में घोटाला हुआ है। दो हजार रुपये कीमत वाली बेंच आठ हजार रुपये में खरीदी गई है। इस शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा जांच शुरू की गई। इसी क्रम में बुधवार को पुंवारका ब्लाक क्षेत्र के 12 विद्यालयों में औचक निरीक्षण में फर्नीचर घटिया मिला। इन विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए है कि खरीदे गए फर्नीचर के समस्त बिल बाउचर तथा खरीद से संबंधित कोटेशन पत्रावली तथा अन्य अभिलेख 18 सितंबर को अपराह्न तीन बजे तक बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराए जाएं।
इन विद्यालयों में मिला घटिया फर्नीचर
प्राथमिक विद्यालय हलालपुर, प्राथमिक विद्यालय टोपरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर भूकड़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय घुन्ना, प्राथमिक विद्यालय पुंवारका, प्राथमिक विद्यालय चकहरेटी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पीकी, उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलाशपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरोड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंभालकी गुर्जर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चमारीखेड़ा।
विज्ञापन

फर्नीचर खरीद को लेकर पुंवारका ब्लाक क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। 12 विद्यालयों में फर्नीचर घटिया मिला और मानकों के अनुसार भी नहीं था। यदि निर्धारित तिथि तक फर्नीचर खरीद के संबंध में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो, विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें