जिला कारागार में क्रिकेट लीग के शुभारंभ अवसर पर जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा और क्रिकेट मैच में भा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला कारागार में शुक्रवार को क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें रॉयल क्लब बैरक नंबर तीन के बंदियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया, जबकि शिरोमणि क्लब बैरक नंबर छह को हार का मुंह देखना पड़ा। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला कारागार में जेल क्रिकेट लीग का शुभारंभ जेल अधीक्षक डाक्टर विरेश राज शर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता में जिला कारागार में बंद बंदियों की दस टीमें भाग ले रही है। शुक्रवार को आयोजित हुए क्रिकेट मैच में रॉयल क्लब बैरक नंबर तीन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए शिरोमणि क्लब बैरक नंबर छह की टीम नौ ओवर में 48 रन बनाकर आउट हो गई। रायल क्लब की टीम ने नौ ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त करते हुए 49 रन बनाए और मैच जीत लिया। शिरोमणि क्लब की टीम में बंदी कप्तान तौकिर, अरुण, विक्रांत, आमिर, सूरज, जोगेंद्र, आजाद, अहसान, हिमांशु, पोपिन, फिरोज और रॉयल क्लब की टीम में कप्तान सचिन, सतीश, शंकर, मारूफ, अर्जुन, रतन, प्रदीप, समीर, दीपक, शाह आलम, जुलफान शामिल रहे। विजेता टीम को जेल अधीक्षक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जेलर राजेश कुमार पांडेय, उप जेलर सूबेदार यादव, केके दीक्षित, हिमांशु रौतेला, गौरव रोड सहित जेल का स्टाफ मौजूद रहा।