फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नकुड़ में ग्लैंडर्स बीमारी ग्रसित मिले घोड़े को निस्तारित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नकुड़ के गांव शेखपुरा में घोड़ा ग्लैंडर्स रोग से पीड़ित पाया गया है। इस पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जनपद को कंट्रोल एरिया घोषित करते हुए घोड़े को यूथेनिसिया देकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने बताया कि अश्व पशुओं के कंट्रोल एरिया से बाहर जाने व बाहर से कंट्रोल एरिया में आने पर प्रतिबंध रहेगा। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारियों को बीमार पशुओं के सीरम सैंपल एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। सैंपल कलेक्शन से न रोका जाए। ग्लैंडर्स घोड़े से मनुष्यों में लगने वाली घातक बीमारी है जो कि पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 2009 के तहत अधिसूचित रोग है। संक्रमित पशु के पांच से दस किलोमीटर के क्षेत्र में मौजूद घोड़े, खच्चर एवं टट्टू के सीरम सैंपल लिए जा रहे हैं। इन सभी सैंपल को करनाल स्थिति केंद्रीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध गोयल ने बताया कि संक्रमित घोड़े के दो सैंपल लिए गए थे। दोनों ही सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एहतियातन पांच सदस्यीय टीम गठित की है। बीमारी घोड़े से घोड़े और मनुष्य में भी फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें