फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दरोगा पर अभद्रता का आरोप, आठ जनवरी को थाने पर धरना देगी भाकियू तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। भाकियू तोमर पदाधिकारियों ने एक दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए आठ जनवरी को बिहारीगढ़ थाने पर धरना देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष जसवीर राणा ने बैठक करते हुए कहा कि रविवार को वह बाइक से खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान सुंदरपुर चौक पर चेकिंग कर रहे थाने के एक दरोगा ने उन्हें रोक कर बाइक के कागज दिखाने के लिए कहा। आरोप है कि कागज दिखाने के बाद भी दरोगा ने रंजिश रखते हुए उनके साथ अभद्रता की। अभद्रता के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान मौके पर थानाध्यक्ष भी पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने भी दरोगा का ही पक्ष लिया और केस दर्ज करने की धमकी दी।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस का यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आए दिन किसानों को पुलिस द्वारा तंग किया जा रहा है। पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय ने कहा कि यूनियन कार्यकर्ता आठ जनवरी को थाना बिहारीगढ़ पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता मास्टर देवेंद्र कांबोज, जिला उपाध्यक्ष अशोक कांबोज, मास्टर देवेंद्र, जगपाल राणा, बबला, सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें