नकुड़। गांव शुक्रताल निवासी कंवरपाल के इकलौते बेटे सन्नी (22) की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। डाॅक्टर ने सन्नी की मौत की वजह हार्ट फेल होना बताया है।
गांव निवासी सुनील ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे सन्नी की तबीयत अचानक से खराब हुई और थोड़ी देर बाद ही वह बेहोश हो गया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में नकुड़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि डाॅक्टर के मुताबिक युवक की मौत की वजह हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट फेल होना बताया गया है। सुनील ने बताया कि सन्नी बीकॉम के आखिरी वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उनकी एक बहन की तीन वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है। सन्नी की मौत से गांव में शोक छाया हुआ है।