फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों के लार्वा की खोज में सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण

विज्ञापन
- सिंचाई विभाग के कार्यालय परिसर में टीम के साथ निरीक्षण करती जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। संचारी रोग नियंत्रण के लिए चिकित्सा विभाग की टीम ने जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। टीम ने कार्यालयों में रखे कूलर, गमलों, खाली डिब्बों और टायरों की जांच की। मगर कहीं मच्छर का लार्वा नहीं मिला। चेतावनी दी है यदि किसी विभाग में मच्छर का लार्वा पाया जाता है, तो उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक के निर्देश पर टीम शनिवार को अपर खंड पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंची। यहां कूलर, गमलों और खाली पड़े डिब्बों आदि को देखा गया, मगर मच्छरों का लार्वा नहीं मिला। इसके बाद टीम पीडब्ल्यूडी के विद्युत यांत्रिक विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंची। यहां भी इसी निरीक्षण किया गया। नेतृत्व कर रही जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि सभी विभागों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि किसी कार्यालय में लार्वा पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
बताया कि आगामी दिनों में निर्माणधीन स्थलों, मलिन बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों, कॉलेज तथा अन्य दफ्तरों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वह अपने घरों और आस - पड़ोस में कहीं भी पानी जमा ना होने दें। छतों पर रखे गमलों, खाली डिब्बों, पुराने टायरों आदि में पानी जमा ना होने दें। क्योंकि इनमें डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनपकर बीमारियां फैला सकते हैं। उनके साथ डॉ. पंकज कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें