फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शुरुआत में ही लगेगा हार्टअटैक का इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हार्टअटैक आने पर मरीजों को शुरुआती समय में ही प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। बिजनौर में जिला अस्पताल सहित चार स्वास्थ्य केंद्रों पर हार्टअटैक से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए डॉक्टरों सहित 14 स्टाफ को मेरठ मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण दिलाया गया है।
विज्ञापन

हार्टअटैक आने पर मरीजों को खून पतला करने के लिए इंजेक्शन लगाया जाता है लेकिन निजी अस्पतालों में इसकी कीमत करीब 30 से 40 हजार रुपये तक है। ऐसे में मरीजों की जेब पर भार पड़ता है। अब जिला अस्पताल, धामपुर में 100 बेडेड हॉस्पिटल, सीएचसी धामपुर, सीएचसी नजीबाबाद में सुविधा बढ़ाई जा रही है। इन केंद्रों पर हार्ट अटैक से बचाव के मरीजों को टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन लगाया जाएगा। इंजेक्शन लगाने सहित अन्य प्रक्रिया का एक दिवसीय प्रशिक्षण सभी केंद्रों के डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स को दिला दिया है। प्रशिक्षण लेने में सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी, डॉ. समीर भटनागर, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. मोहम्मद उबैस, डॉ. मानष चौहान, डॉ. दिलशाद अहमद, फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार अमोली, शूरवीर सिंह, अवनीश कुमार त्रिवेदी, स्टाफ नर्स शैली, सीमा, नरेंद्र सिंह तंवर मुबारक अली और अरविंद कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें