फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दी आम आदमी के अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर को संबोधित करते जज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहारनपुर के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत न्याय चला निर्धन से मिलने अभियान को गति देते हुए सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन के जज अमित कुमार ने संविधान के तहत नागरिकों को मिले अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर के एक बैंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन के जज अमित कुमार ने कहा कि यदि किसी नागरिक को कोई समस्या है और संबंधित अधिकारी या कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहा है तो सादे कागज पर अपनी समस्या लिख कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे दे। समस्या का हर हाल में समाधान होगा। यदि कोई व्यक्ति गरीब है और उनका कोई व्यक्ति कारागार में किसी भी मुकदमे में बंद है। उसके परिवार के लोग कोर्ट में वकील करने में सक्षम नहीं हैं तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से केस लड़ने के लिए वकील की व्यवस्था की जाएगी।
इसमें विधि सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय द्वारा निर्गत निर्देशों को आम जनता के व्यक्तियों को पढ़कर सुनाया। इस संबंध में पंप लेट भी बांटे। इसमें थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, डॉ. देवराज पुंडीर, राव साजिद, विकास गुप्ता, सुरेश गुप्ता, श्रवण कश्यप, प्रधान राव फरमान, अंकित वर्मा, राहुल सैनी आदि रहे।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें