फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ गए आलू व टमाटर के नखरे

विज्ञापन
सोनम ग्रहणी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महंगाई की मार से थाली बेस्वाद हो रही है। टमाटर और अन्य सब्जियों के दाम महंगे होने से थाली से सलाद गायब हो रही है तड़के में भी कटौती हो रही है। टमाटर का रेट 60 से 80 रुपये तक पहुंच गया है, आलू और अन्य सब्जियों के भाव में काफी इजाफा हो गया है। मंडी से उपभोक्ता तक पहुंचने में ही सब्जी 25 से लेकर 50 प्रतिशत महंगा हो जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक 12 रुपये किलो बिकने वाले आलू का थोक रेट बढ़कर 17 रुपये तो, फुटकर में आलू का औसत दाम 25 रुपये तक हो गया है। थोक में 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर का रेट 40 रुपये तक पहुंच गया है, जो फुटकर में 60 से 80 रुपये किलो बेचा जा रहा है। 40 रुपये के थोक भाव वाली गोभी उपभोक्ता तक पहुंचते-पहुंचते 60 रुपये, 12 रुपये वाली लौकी 35 रुपये और 35 रुपये के थोक भाव वाली गाजर का फुटकर रेट 60 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अन्य सब्जियों का भी यही हाल है।
महंगी हो गई थाली
पहले से ही महंगाई का सामना कर रहे लोगों को सब्जियों के बढे़ रेट ने टेंशन दे दी है। इसका सीधा असर व्यक्ति की थाली पर पडे़गा। या तो थाली से कुछ सब्जियां कम हो जाएगी या फिर बजट बढ़ाना पडे़गा। - रीमा, निवासी सम्राट विक्रम कालोनी।
विज्ञापन

रसोई का खर्च बढ़ा
सब्जियों और फलों के बढे़ भाव ने रसोई के बजट को बढ़ा दिया है। आलू, टमाटर, प्याज आदि का रसोई में काफी प्रयोग होता है। इसलिए रसोई का खर्च बढ़ गया है। - सोनम शर्मा, निवासी तोता चौक।
गृहणियों की बढ़ी टेंशन
दालों के रेट पहले ही बढे़ हुए हैं। अब सब्जियों के भाव में भी काफी इजाफा हो गया है। इसके चलते गृहणियों की टेंशन बढ़ गई है। उनके सामने नियमित बजट में घर चलाने की चुनौती है। -- प्रीति कौर, निवासी सुभाष नगर।
बाहर से आने वाली सब्जियां अधिक महंगी
बाहर से आने वाली सब्जियां स्थानीय की तुलना में अधिक महंगी हो गई हैं। प्याज नासिक, गाजर राजस्थान, शिमला मिर्च उत्तराखंड से आ रही है। बारिश के कारण आलू की बुआई कम हुई है, इसका असर भाव पर पड़ा है। अगले पखवाड़े में अलवर, सीकर आदि से आवक शुरू होने पर प्याज के भाव कम होने की उम्मीद है। टमाटर भी महाराष्ट्र से आ रहा है। इस बार इसकी फसल कम होने से रेट अधिक हैं। - जगपाल सिंह पुंडीर, मंडी निरीक्षक।
विज्ञापन

सब्जियों के थोक एवं फुटकर भाव (प्रति किलो)
सब्जी थोक फुटकर
गोभी 40 60
लौकी 12 35
गाजर 35 60
बैंगन 15 40
कद्दू 12 30
हरी मिर्च 25 40
शिमला मिर्च 50 80
खीरा 20 40
टमाटर 40 60
आलू 16 24
प्याज 20 40
( नोट: थोक रेट मंडी के और फुटकर भाव दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी के )

रीमा ग्रहणी- फोटो : SAHARANPUR

प्रीति कोर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें