सहारनपुर। आईआईए के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और एमएसएमई, जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ लखनऊ में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि सर्वे के दौरान किसी उद्योग को सील नहीं किया जा सकता है।
आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने की। उन्होंने बताया कि राज्य जीएसटी विभाग द्वारा उद्यमियों को दिए जाने वाले नोटिसों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू होगी। साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर भी मंथन किया गया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव राज्य कर नितिन रमेश गोकर्ण, अपर मुख्य सचिव एम्एसएम्ई अमित मोहन प्रसाद, सचिव एमएसएमई प्रांजल यादव, कमिश्नर एवं डायरेक्टर इंडस्ट्रीज राजेश कुमार और राजकमल यादव आदि मौजूद रहे।