फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी माहौल में बढ़ गई पुलिस की चुनौती

Tue, 30 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक बदमाशों के आतंक से पब्लिक खौफ में हैं। सोमवार को दिनदहाड़े बैंक डकैती और गार्ड की हत्या के बाद बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। चुनावी माहौल में बदमाशों के सक्रिय होने और लगातार वारदातों से यह माना जा रहा है कि अगर पुलिस ने अब कानून व्यवस्था पर होमवर्क नहीं किया तो आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शहर के सबसे प्रमुख सड़क और थाने के चंद कदमों पर हुई इस वारदात से पूरे शहर में दहशत है।
विज्ञापन


लचर और लापरवाह पुलिसिंग के चलते सहारनपुर में बदमाश बेखौफ होते जा रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक बदमाशों ने जंगलराज कायम कर रखा है। सरेशाम कोर्ट रोड पर हुई इस घटना ने पुलिस की पोल खोल दी है। पिछले काफी समय से लगातार लूट, डकैती की वारदातें हो रही थी। ज्यादातर मामलों में पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।

उधर, तीन दिन पहले बेखौफ बदमाशों ने चौकी इंचार्ज को चाकू मारकर उसकी पिस्टल लूट ली। इन वारदातों के बाद भी पुलिस का रवैया नहीं बदला है। यही कारण है कि बदमाशों के हौसले बेखौफ होते जा रहे हैं। आपको बता दें कि सहारनपुर की सीमा हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल से जुड़ती हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यह जिला बाहरी बदमाशों के लिए काफी मुफीद रहा है। वारदात के बाद अगर वे सहारनपुर की सीमा से बाहर हो गए तो उन्हें पकड़ना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर हो जाता है। हालांकि इस वक्त लगातार वारदातों से लोग दहशत में हैं और पुलिस पर उनका भरोसा भी कम हुआ है।

एसएसपी मनोज तिवारी को अभी सहारनपुर की कमान संभाले महज 10 दिन हुआ है और इस दौरान कुछ बड़ी घटनाएं पुलिस को चुनौती भी दे रही हैं। हालांकि नए कप्तान से लोगों को काफी उम्मीदे हैं। मगर, अब पुलिस के सामने बड़ी घटनाओं का खुलासा कर बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर जनता में विश्वास कायम करने की चुनौती है।

अाईजी ने कसे पुलिस अफसरों के पेंच
सहारनपुर। बैंक डकैती के बाद सहारनपुर पहुंचे आईजी सुजीत पांडेय ने कानून व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कोतवाल समेत कई बड़े अफसरों को भी टाइट किया। साथ ही लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई करने के संकेत भी दिए।

आईजी ने बैंक का दौरा करने के बाद पुलिस लाइन में बैठक की, जिसमें डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही, एसएसपी मनोज तिवारी, एसपी देहात जगदीश शर्मा, एसपी सिटी संजय सिंह समेत तमाम पुलिस के अफसर और कोतवाली प्रभारी सदर मौजूद थे।

आईजी ने घटना की बाबत जानकारी ली। साथ ही घटना पर नाराजगी भी व्यक्त की। कहा कि कानून व्यवस्था कायम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही मुखबिर तंत्र मजबूत करने को कहा। घटना के खुलासे के खुलासे के लिए गैंग को ट्रेस करने के निर्देश दिए। करीब दो घंटे चली बैठक में उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए दिशा निर्देश दिए।

इतना ही नहीं, इस घटना में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कहकर उन्होंने कई को टेंशन में ला दिया। उनका सीधा कहना था कि कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। घटना के बाद आईजी ने पुलिस लाइन में अफसरों के पेंच भी कसे।

अस्पतालों पर रखी जा रही नजर 
सहारनपुर। डकैती की घटना में गार्ड ने एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया था। गोली बदमाश के हाथ में लगी थी। ऐसे में घटान के तुरंत बाद एसएसपी ने वायरलेस के जरिये जनपद के सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्रों के अस्पतालों पर नजर रखनेे के निर्देश दिए। जिससे घायल बदमाश का पता लगाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें