फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखनी डिस्टलरी में आयकर का सर्वे, करोड़ों का टीडीएस नहीं कराया जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखनी डिस्टलरी में आयकर का सर्वे, करोड़ों का टीडीएस नहीं कराया जमा
विज्ञापन

सहारनपुर। आयकर विभाग ने बुधवार को पिलखनी डिस्टलरी में सर्वे किया। सुबह से शाम तक आयकर विभाग की छह-सात टीमों ने सघन जांच की। इस दौरान करोड़ों का टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) जमा नहीं करना सामने आया। सूत्रों का कहना है कि पांच से आठ करोड़ रुपये का टीडीएस सरकार को नहीं दिया गया। टीमों ने कंपनी के कई अहम दस्तावेज और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क आदि जब्त कर ली है, जिसकी जांच और रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

आयकर विभाग सहारनपुर की टीम बुधवार सुबह पिलखनी डिस्टलरी पर पहुंची। टीम को देखकर यहां हड़कंप मच गया। टीम ने कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की और सघन जांच करते हुए शाम तक अहम दस्तावेजों को चेक कर जब्त किया। इस सर्वे से इंडस्ट्रियल एरिया में अन्य कंपनियों में भी अफरातफरी का माहौल हो गया। माना जा रहा है कि मार्च के पूरे महीने में आयकर विभाग कई उद्योगों सहित बड़े कारोबारियों के यहां सर्वे कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक सर्वे करने वाली टीम में इनकम टैक्स अधिकारी टीडीएस नंद किशोर फोनिया, आईटीओ अशोक पुष्कर, आईटीओ दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे। संबंधित थाने की पुलिस भी आयकर विभाग की टीम के साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें