फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाने पर आजम के ठिकाने: CA के कार्यालय पर खंगाला रिकॉर्ड, दिनभर चली कार्रवाई में कुछ मिला या नहीं, यहां पढ़ें

Wed, 13 Sep 2023 09:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Azam Khan News : आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को आजम खां के सीए के कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने दरवाजे बंद करके दिनभर कार्रवाई की। पढ़िए आखिर टीम को कुछ मिला या नहीं।
विज्ञापन
सहारनपुर में आयकर विभाग की छापामारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री व सपा नेता आजम खां के सीए के कार्यालय पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की कार्रवाई की। सुबह करीब छह बजे देहरादून और बरेली यूनिट की टीम तीन गाड़ियों में सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर पहुंची। इसके बाद सीए को उनके मकान से कार्यालय पर बुलाया गया, जिनका घर दूसरी कॉलोनी में है।

विज्ञापन


कार्यालय के अंदर घुसते ही टीम ने बाहर का दरवाजा बंद कर दिया। न किसी को बाहर आने दिया गया और न ही बाहर से कोई अंदर गया। करीब 10 बजे सीए के स्टाफ का एक सदस्य बाइक पर वहां पहुंचा, लेकिन उसे भी अंदर नहीं जाने दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति अपने घर पर समारोह का कार्ड देने के लिए भी पहुंचा। टीम ने उसे भी बाहर से ही वापस भेज दिया।

बताया जा रहा है कि टीम ने आजम खां के जौहर ट्रस्ट से संबंधित फाइलों को खंगाला गया है, जिनमें पहले भी गड़बड़ियों की बात सामने आ चुकी है।

देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी थी। इसको गोपनीय रखने की कोशिश की गई थी, जिन गाड़ियों में टीम के सदस्य पहुंचे थे, उन पर प्रवेश परीक्षा 2023 के स्टीकर लगे हुए थे। जिन्हें देखकर कोई भी यह नहीं समझ पाया कि यह टीम आयकर विभाग की है। 

बता दें कि जो लंबे समय से आजम खां के सीए थे, वह अपने परिवार के साथ यहां से शिफ्ट हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने आजम खां के ट्रस्ट से संबंधित फाइलें दूसरे सीए को दे रखी हैं, जिन्हें आयकर विभाग की टीम ने खंगाला है।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

उधर, आजम खां के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बुधवार सुबह छापा मारा। इसी के साथ विधायक नसीर खां के घर पर भी आयकर विभाग की छापेमारी हुई। बुधवार सुबह ही विभाग की टीम सुरक्षा कर्मियों के साथ रामपुर पहुंची। इसके बाद अलग-अलग टीमों ने आजम खां और विधायक नसीर खां के घरों में जाकर जांच की। जौहर विश्वविद्यालय के गेट पर ताला लगाकर कागजात खंगाले गए।
विज्ञापन

लंबे समय से चल रही छानबीन
करीब छह माह पहले आयकर विभाग ने पूर्व मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों की तरफ से दिए गए आयकर हलफनामे की जांच शुरू की थी। आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की तरफ से विधानसभा चुनाव के दौरान जो हलफनामा दाखिल किया गया था, उसमें काफी गड़बड़ियां मिली थीं, उनके बैंक खातों में जौहर ट्रस्ट के लेन-देन का पता चला था। तभी से इसकी छानबीन चल रही है।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें