फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की जांच में अन्य पैरामीटर भी शामिल करें : नगर आयुक्त

Thu, 20 Aug 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने जलकल विभाग की वाटर टेस्टिंग लैब को उन्नत करने, जरूरी उपकरण खरीदने तथा एनएबीएल प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बुधवार को जलकल महाप्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार के साथ गांधी पार्क के निकट स्थित वाटर टेस्टिंग लैब का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने नगर आयुक्त को बताया कि हर रोज शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पेयजल के पांच नमूने लिए जा रहे हैं और उनका पीएच, टीडीएस, टोटल एल्कालिनिटी (कुल क्षारीयता), कैल्शियम, टोटल हार्डनेस, क्लोराइड तथा मैग्निशियम आदि का टेस्ट किया जाता है। इस पर नगर आयुक्त ने पानी में अन्य पैरामीटर की भी जांच कराने को कहा। उन्होंने बैक्टीरियोलॉजी के लिए आवश्यक उपकरणों एवं रसायनों की आपूर्ति लेने के भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने वाटर टेस्टिंग लैब का एनएबीएल प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्य करने तथा लैब में एसी, रेफ्रिजरेशन यूनिट, प्रिंटर, इंटरनेट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब के बाहर ओएचटी परिसर का सुंदरीकरण कराने के लिए निर्माण विभाग से समन्वय बनाकर कार्य कराने का भी सुझाव दिया।


35 एचपी क्षमता के पंप का निर्माण शुरू
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को नगर निगम निधि से वार्ड संख्या 36 में 32 लाख रुपये की लागत से 35 एचपी क्षमता के पंप निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि नगर निगम लोगों को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति कराने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। इसके लिए जहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नए पंपों की स्थापना और रिबोर का कार्य बड़े स्तर पर कराया जा रहा है वहीं नगर निगम की वाटर टेस्टिंग लैब द्वारा हर रोज शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पानी के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता और शुद्धता जांची परखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें