देवबंद। अलीगढ़ में गोमांस के शक में अल्पसंख्यक व्यापारियों पर हुए हमले की जमीयत उलमा ए हिंद ने कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश के लिए शर्मनाक और कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न हैं।
जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने जारी बयान में कहा कि गोरक्षा के नाम पर इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सख्त कानून और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद गोरक्षक समूह बेखौफ होकर लोगों की जान ले रहे हैं। मौलाना मदनी ने कहा कि सरकारों को स्पष्ट रूप से घोषणा करनी चाहिए कि इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देश में कानून के दायरे से बाहर कोई भी समूह इस तरह का तथाकथित इंसाफ करने का हकदार नहीं है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही घायलों के समुचित इलाज, सुरक्षा और मुआवजे का बंदोबस्त भी कराया जाए। संवाद