फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घ्याना गांव में बारिश से भरभराकर गिरी मकान की छत

Sun, 25 May 2025 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
घ्याना गांव में बारिश में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत। संवाद
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग। घ्याना गांव में शनिवार की देर रात हुई बारिश से बालेंद्र के मकान की छत भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि परिवार के सभी लोग भागकर बाहर आ गए थे। जिस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


पीड़ित बालेंद्र की पत्नी सुनीता ने बताया कि जैसे ही उन्हें मकान की छत गिरने का आभास हुआ सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए। जिससे उनकी जान बच गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन मलबे में सामान दबने से उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
कुछ दिन पूर्व इसी गांव में आंधी व बारिश से अनिल का कच्चा मकान ढह गया था। इससे मलबे में दबने से उसके पुत्र निहाल की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान पति नीरज ने बताया कि गांव के कुछ कच्चे मकानों की सूची शासन प्रशासन को भेजी गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद उक्त लोगों के मकान बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें