फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर आदि शक्ति के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
माता के दर्शनों को कतार में लगे श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नववर्ष पर आदि शक्ति के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी में पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया एवं नववर्ष पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसे नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी सपत्नीक पहुंचे और आदि शक्ति मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नववर्ष पर सुबह से ही सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम बाबा भूरादेव और बाद में मां भगवती के दर्शन कर नववर्ष पर देश एवं परिवार के लिए मंगल कामना की। भीड़ का आलम यह था कि पुलिस को वापसी द्वार बंद कर श्रद्धालुओं को वीआईपी गेट से बाहर निकालना पड़ा। दोपहर तीन बजे तक भीड़ कम नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी अमरदीप लाल फ़ोर्स को साथ लेकर व्यवस्था को संभाले हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा एस चनप्पा भी सपत्नीक सिद्धपीठ पहुंचे और प्रसाद चढ़ाया। सिद्धपीठ की धर्मशालाओं में भंडारों का आयोजन किया गया। शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित सश्रंरा ठाकुर मंदिर में भक्तों ने पहुंच कर विष्णु भगवान के दरबार में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें