फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नाला विवाद को लेकर राजस्व विभाग की टीम के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग भी हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर दोनो पक्षों के 32 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित जानलेवा हमले की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ग्राम प्रधान पति सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार की देर शाम गंगोह कोतवाली के गांव नाईमजरा में घटित हुई। गांव में पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य चल रहा है। नाला कहां से निकाला जाए, इस बात को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत एक पक्ष के अरशद व दूसरे पक्ष के बिल्लू द्वारा एसडीएम के यहां की गई थी। एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार शाम कानूनगो संजय सिंह अपनी टीम के साथ मामले की जांच करने के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर उनके ब्यान लिए। कानूनगो के अनुसार जब ब्यान लेकर वह वहां से चलने लगे तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक लाठी-डंडे चले। पथराव व फायरिंग भी हुई। कानूनगो ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को काबू में किया। घटना में 40 वर्षीय को याकूब व 65 वर्षीय जाकिर सहित तीन लोग घायल हो गए।
मामले में कानूनगो संजय सिंह की ओर से दोनों पक्षों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में दोनों पक्षों के प्रधान पति समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम अरशद, याकूब, जाकिर, बिल्लू, तहरीर, तासीर व शाहीन को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें