फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
सहारनपुर में बकरा ईद के मामले में डीआईजी से मिलने पहुंचे काजी नदीम मौलवी फरीद व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ाने और ईद उल अजहा पर कुर्बानी के जानवरों की खरीद के संबंध में नायब शहर काजी के नेतृत्व में लोगों ने डीआईजी से मुलाकात की। डीआईजी ने कहा कि अभी शासन की गाइडलाइन का ही पालन किया जाए। भविष्य में कोई नई गाइडलाइन आती है तो, उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नायब काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना फरीद मजाहिरी और हाजी शाहिद जुबेरी ने डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ाने की अनुमति दिलाई जाए। साथ ही ईद उल अजहा की नमाज तथा कुर्बानी से संबंधित जानवरों की खरीदारी करने की अनुमति भी दी जाए।
डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ाने के बारे में सरकारी गाइडलाइन अभी नहीं है। इसलिए फिलहाल विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें