फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में सभी के दायित्व निर्धारित, ईमानदारी से सभी करें पालन : किरणपाल

Sun, 12 Oct 2025 05:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति ने की सर्किट हाउस में बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक सभापति किरणपाल कश्यप की अध्यक्षता में हुई। सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी के उत्तरदायित्व निर्धारित हैं। सभी अपने निर्धारित दायित्वों का पालन ईमानदारी से करें।



उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए जो सड़के तोड़ी गई हैं। उन्हें जल्द ठीक कराएं। सिंचाई विभाग को सिल्ट सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। चेताया कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरी संवेदनशीलता के साथ चलाने को कहा। खाद्य एवं रसद विभाग पात्रों को समय से पूरा राशन मिलना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से मुक्ति के लिए उन्हें जागरूक किया जाए। गन्ना विभाग को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है। उन्हें खाद आदि की आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो। सड़कों पर छुट्टा पशु न घूमें।
विज्ञापन


सभापति ने पर्यटन, होमगार्ड, पर्यावरण, पंचायती राज, लोक निर्माण, डूडा, भूतत्व एवं खनिजकर्म, सहकारिता, समाज कल्याण, आयुष विभाग समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने समिति को आश्वस्त कराया कि उनके दिए निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें