फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इमरान मसूद बोले, आतंकी डॉ. उमर भटका हुआ नौजवान

Tue, 18 Nov 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली धमाके बाद सुर्खियो में आए आतंकी डॉ. उमर को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान सामने आया है। एक चैनल को दिए गए साक्षात्कार में सांसद इमरान मसूद ने कहा कि डॉ. उमर भटका हुआ नौजवान था। उनके इस बयान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। हालांकि इमरान मसूद ने कहा कि वह अगर सही राह पर होता तो इस तरह की घटनाएं नहीं करता।
विज्ञापन

साक्षात्कार के दौरान एक सवाल के जवाब में इमरान मसूद ने कहा कि डॉ. उमर भटका हुआ नौजवान था, जिसे इस्लामी तालीम की कोई जानकारी नहीं थी। वतन के साथ गद्दारी करने वाले को जायज नहीं ठहराया जा सकता। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक आतंकवादी को ओर क्या बोला जाएगा। इमरान मसूद ने कहा कि वह हमारे धर्म का नाम लेकर शहादत बताने का काम करेगा वह शहीद कैसे हो सकता है। आतंकी के लिए इससे भी ज्यादा खराब शब्द होगा मैं वह कहूंगा। आतंकवाद के लिए एक ही सजा है वह गोली है। इमरान मसूद ने स्पष्ट किया गया कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मैं अपनी बात पर अडिग हूं। आतंकी उमर अगर सही राह पर होता तो यह हरकत क्यों करता। वतन के साथ गद्दारी इस्लाम का हिस्सा नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें