फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वीआईपी नंबर की दीवानगी, 258 नंबर 12.39 लाख में नीलाम

विज्ञापन
सहारनपुर में ट्रांसपोर्ट नगर ​स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय। वीआईपी नंबरों वाली खबर का फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। अगर ग्राहक शोरूम पर नई गाड़ी लेने जाता है तो अक्सर कहते दिखाई देते हैं कि कितनी छूट हो सकती है, लेकिन गाड़ी खरीदने के बाद आकर्षक नंबरों पर लोग दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं। आरटीओ कार्यालय में वीआईपी नंबरों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 23 दिन में 258 नंबर 12.39 लाख रुपये में नीलाम हुए। इनमें 0007 और 1111 वीआईपी नंबर एक-एक लाख रुपये में खरीदे गए।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में वीआईपी नंबरों की दरें तय हैं। साधारण पसंद के नंबर जैसे 1111, 2222, 5555 या किसी भी जन्मतिथि या शुभ अंक वाले नंबर के लिए पांच हजार से एक लाख रुपये देने पड़ते हैं। वहीं प्रीमियम श्रेणी के नंबरों की कीमत 10 हजार से शुरू होती हैं। 0001, 0005, 0007, 0009 और 1010 जैसे नंबरों की मांग इतनी है कि इन पर अधिक बोली लगाई जाती है। संभागीय परिवहन अधिकारियों का कहना है कि लोग अब अपनी गाड़ियों के लिए खास नंबर लेने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। पहले जहां केवल कारोबारी या राजनीतिक वर्ग के लोग ही वीआईपी नंबरों की मांग करते थे। 26 अक्तूबर से बुकिंग चल रही है।
-
0001 नंबर पर लगाई 22 लाख की बोली
वीआईपी नंबर पाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया है। विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदक नंबर लेने को आवेदन कर सकता है। 0001 नंबर के लिए एक व्यक्ति ने 22 लाख रुपये की बोली लगाई है। हालांकि, उससे यह नंबर निकल गया है। अब दूसरे आवेदक के पास पहुंच गया है। उसने समय अवधि में बोली राशि को जमा कर दिया तो उसे मिल जाएगा। एक व्यक्ति को सात दिन का समय मिलता है।
विज्ञापन


कौन सा नंबर कितने में हुआ नीलाम
नंबर राशि
0007, 1111 एक-एक लाख
1100 59.500
0055 50 हजार
0070 25 हजार
0090 25 हजार
1800 25 हजार
2700 25 हजार

वीआईपी नंबर लेने के लिए लोगों में क्रेज बढ़ा है। इससे विभाग के राजस्व में वृद्धि हो रही है। प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन कर दिया है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो सकें।
विज्ञापन


संदीप जायसवाल, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें