फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इमरान मसूद बोले-बयान को तोड़-मरोड़कर किया पेश

Thu, 12 Nov 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली और प्रदूषण पर दिए बयान पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान चौतरफा घिर गए हैं। अब उनकी सफाई सामने आई है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि प्रदूषण मानव जनित रोग है, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को आधार बनाकर किसी त्योहार को निशाना बनाना और उसे बर्बाद करना गलत है। उनकी पूरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
विज्ञापन


सांसद इमरान मसूद बयान में कहा कि उनसे सवाल किया गया था कि दिवाली की वजह से प्रदूषण बढ़ा है। इस पर उन्होंने कहा था कि एक्यूआई को आधार बनाकर पूरे त्योहार को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग मानसिक रूप से विकृत हैं, जो प्रदूषण के नाम पर पूरे त्योहार को बर्बाद करने की कोशिश करते हैं। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केवल सरकारों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता, बल्कि लोगों को भी जागरूक होना होगा। आगे कहा कि प्रदूषण मानव जनित है तो इसे नियंत्रित करने की जिम्मेदारी भी समाज की है। कोरोना काल का उदाहरण भी दिया। उस दौरान प्रदूषण लगभग खत्म हो गया था। इससे स्पष्ट है कि मानवीय गतिविधियों का प्रदूषण पर प्रभाव पड़ता है। लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और जागरूक होकर प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करना होगा।
इमरान मसूद ने कहा कि वह स्वयं दिवाली मनाते हैं। उनके घर पर भी दिवाली की सजावट होती है। ऐसे में त्योहार के खिलाफ उनकी कोई मंशा नहीं थी। समझ नहीं आया कि उनके बयान को किस तरह तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने पूरी बात प्रदूषण नियंत्रण और त्योहारों को लेकर समाज में जागरूकता के संदर्भ में कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें