फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मिले इमरान मसूद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ सपा नेता इमरान मसूद मंगलवार को जुमे के बवाल के बाद हुई कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मिले। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हाल जाना और मदद करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मंगलवार को वरिष्ठ सपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद ने चौकी सराय और मोहल्ला चंदवर बाजदारान में पुलिस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों के मुलाकात की। उन्होंने मदद करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। हमें अपनी जिम्मेदारियों ने भागना नहीं चाहिए। उन्होंने जेल भेजे गए आरोपियों के परिवारों का हौसला अफजाई करते हुए मदद का भरोसा दिया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता बबलू जैदी, नौनी पार्षद, शहजाद इदरीशी, काजी फरहान, जायर हुसैन चांद आदि मौजूद रहे।
कवरेज के दौरान पत्रकारों को मिले सुरक्षा : दर्दी
सहारनपुर। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को पत्रकारिता पर मंडराते खतरे और चुनौतियां विषय पर एक सेमीनार का आयोजन किया। वरिष्ठ पत्रकार और मुख्य अतिथि पद्मश्री सरदार जगजीत सिंह दर्दी ने कहा कि पत्रकारों को पत्रकारिता की ताकत का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता पर हमेशा से ही खतरे रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। पत्रकारिता करना ही बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित सेमीनार में उन्होंने कहा कि कवरेज के दौरान पत्रकारों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। सूचना विभाग के उप निदेशक दिलीप गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, महेश नारंग, सरदार दलजीत सिंह कोचर, खुर्शीद आलम, सर्विष्ठ गुप्ता, रविंद्र मिगलानी आदि ने भी विचार रखे। संचालन जेएम गांधी ने किया। कार्यक्रम में कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें