फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इमरान के गंगोह पहुंचने पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। सांसद बनने के बाद इमरान मसूद के पहली बार अपने पैतृक नगर में पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पारिवारिक कब्रिस्तान में अपने बुजुर्गाें की कब्र पर फातिहा भी पढ़ा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर इमरान मसूद अपने गृह नगर गंगोह पहुंचे। सबसे पहले वह अपने भाई पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, भतीजे हमजा मसूद, इंतजार, शादाब मलिक, कासिफ कद्दूशी, आरिफ खान, आशीष गर्ग आदि के साथ पारिवारिक कब्रिस्तान पर पहुंचे। उन्होंने वहां अपने बुजुर्गाें की कब्र पर फातिहा पढ़ा। इसके बाद वह अपने पैतृक आवास पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कुछ देर बाद वह सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें