फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास-राजस्व की रैकिंग में सुधार, राजस्व में गिरा जिले का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास-राजस्व रैंकिंग में जिले ने लगाई दस पायदान की छलांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। विकास एवं राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में जिले का प्रदर्शन जून के मुकाबले जुलाई माह में कुछ सुधरा है। जून माह में जिला प्रदेश स्तर पर 65वें नंबर पर था। जुलाई माह की जारी रैंकिंग में जिला 55वें स्थान पर रहा। हालांकि, राजस्व रैंकिंग में जिले का ग्राफ गिरा है।



जिले ने विकास एवं राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में निर्धारित दस में से 8.70 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा राजस्व रैंकिंग में सुधार की बजाय गिरावट हुई है। राजस्व रैंकिंग में जिला जून माह में 38 वें स्थान पर था, तो जुलाई की जारी रैंकिंग में 47वें स्थान पर पहुंच गया है। यह तब है जब जिलाधिकारी से लेकर मंडलायुक्त तक जिले की रैंकिंग में सुधार के लिए कई विभागों को चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से सीएम डैशबोर्ड पर हर महीने जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था के आधार पर रिपोर्ट जारी की जाती है। डैशबोर्ड सभी जिलों के 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की विभिन्न मानकों के आधार पर समीक्षा करता है। इसके बाद उन्हें अंक दिए जाते हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर जिलों की रैंकिंग हर महीने जारी की जाती है। मंडल में मुजफ्फरनगर का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है, जिला प्रदेश स्तर पर 27वें, जबकि शामली प्रदेश स्तर की रैंकिंग में 29वें स्थान पर रहा।


- इस बार बरेली रहा शीर्ष पर

जून की माह की रैंकिंग में जालौन जिला शीर्ष पर था, लेकिन इस बार बरेली ने लंबी छलांग लगाई है। बरेली पहले स्थान पर है। बस्ती दूसरे तो शाहजहांपुर तीसरे स्थान पर है। जून माह में पहले स्थान पर रहने वाला जालौन दसवें नंबर पर है।
विज्ञापन



- रैंकिंग गिरने के यह हो सकते हैं कारण

सीएम डैश बोर्ड की जारी राजस्व रैंकिंग में जिले को छटका लगा है। इसमें कई विभागों का ग्रेड सी या डी है। आबकारी विभाग को रैंकिंग में सी ग्रेड मिला है। नमूना और कार्रवाई करने के मामले में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन को बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। स्मार्ट सिटी के तहत नगर विकास गरीबी उन्मूलन विभाग को डी, पैमाइश निस्तारण के मामलों में भी सी और आईजीआरएस वादों के निस्तारण में जिले को डी ग्रेड मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें