फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग भाजपा की बी टीम की तरह कर रही काम : जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
सहारनपुर के शहर कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामलों को सबूतों के साथ जनता के सामने रखा है। विपक्षी पार्टियां सवाल चुनाव आयोग से पूछतीं हैं और जवाब भारतीय जनता पार्टी देती है। चुनाव आयोग भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रहा है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष महानगर पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने दिसंबर 2023 अपने वोट को बूथ संख्या 386 से बूथ संख्या 383 में स्थानांतरित करने के लिए आवेदन किया। उन्हें 10 अप्रैल 2024 को वोटर आईडी कार्ड प्राप्त हो गए, जो वोट स्थानांतरण का प्रमाण है। 19 अप्रैल को मतदाता सूची से नाम गायब पाए गए। इसकी सूचना चुनाव आयोग को 19 अप्रैल मतदान के दिन दोपहर 1:25 बजे लिखित रूप में दी। आज तक न तो वोट बनी और न ही कोई जांच और कार्रवाई आगे बढ़ी। पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने कहा कि बिहार के पूर्णिया में वह जिन विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक है वहां पर भी एसआईआर के दौरान हजारों मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें