फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट और विद्यार्थियों को समझाया वोट का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मतदाता जागरूकता के लिए एसएएम इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक ओर जहां प्रधानाचार्य के द्वारा कैडेट्स और विद्यार्थियों को वोट का महत्व समझाया गया। वहीं कैैडेट्स के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के नोडल अधिकारी/प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान ने एनसीसी कैडेट्स एवं कक्षा 12 के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वह 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं तो वह अपना वोट जरूर बनवाएं। साथ ही अपने पास-पड़ोस के लोगों को, जिन्होंने अभी तक नहीं वोट नहीं बनवाया है, उन्हें भी वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद विद्यालय की मतदाता जागरूकता प्रभारी बबीता एवं खेल शिक्षक सुबोध कुमार पुंडीर के नेतृत्व में कैडेट्स ने वोट बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों को अपना वोट बनवाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर, रामवीर सिंह, डॉ. सादा राम, संजय शर्मा, सुबोध पुंडीर, नवीन गुलाटी, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें