फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
लेबर कॉलोनी में कलश यात्रा के दौरान राधा कृष्ण की झांकी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लेबर कॉलोनी में बैंडबाजों संग धूमधाम से कलश यात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

बुुधवार को स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान दिनेश व पूनम धीमान ने श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन कराया। यात्रा में 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। मां पार्वती, भगवान शंकर, श्री राधा-कृष्ण सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। सबसे आगे भगवान श्री गणेश का रथ चल रहा था। क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद कथा स्थल पर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुई। कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्री हरि की भक्ति ही जीव की मुक्ति का साधन है। भगवान श्री हरि के चरणों में मनुष्य को खुद को समर्पित कर देना चाहिए। इसी से उसका कल्याण संभव है। इस दौरान आचार्य अजीत शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित वासुदेव वत्स, पंडित सोनू धीमान, रमेश शर्मा, सोनू धीमान, नरेश चंदेल, चेतन सैनी, राघव शर्मा, सोहन शर्मा, पूनम, रेखा, कमला, कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें