फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में एसआईबी सर्वे पर लगे तत्काल रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में एसआईबी सर्वे पर लगे तत्काल रोक
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में एसआईबी सर्वे पर और सचल दल की मनमानी पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 राजेश कटियार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वाणिज्यकर विभाग को व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन करने के लिए व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक करनी चाहिए।
सोमवार को दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर भवन में एडिश्नल कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी को लागू हुए करीब पौने चार वर्ष हो चुके हैं लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ है। ई-वे बिल पर एक दिन में 200 किलोमीटर की बाध्यता ईमानदार व्यापारी के उत्पीड़न को बढ़ावा दे रही है। व्यापारी को रिटर्न में अपनी गलती सुधारने के लिए रिवाइज रिटर्न का प्रावधान होना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विमल विरमानी, अनित गर्ग, सरदार गुरमेहर सिंह, रजत मित्तल, हर्ष डाबर, सरदार तरनजीत सिंह बग्गा, शांतनु ठकराल, जगदीश कालडा, अश्वनी अरोडा, सुबोध भाटिया, शशांक भाटिया, नरेंद्र कुमार, सरदार गुरदीप सिंह मोंटी, मनोज गर्ग, प्रेम सागर ग्रोवर, नरेंद्र गर्ग, संदीप गर्ग, हर्षित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- व्यापारियों ने सीएम को भेजा पत्र
सहारनपुर। सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर औषधि निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि औषधि निरीक्षक द्वारा दवा व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इस कारण व्यापारियों में रोष व्याप्त है। मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है। शिकायतपत्र भेजने वालों में जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, राकेश वर्मा, सुशील गुप्ता, राजीव अग्रवाल, संजय कुमार, हाजी शमशेर, राजकुमार मक्कड़ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें